खजूर खाइये स्वस्थ रहिये

0
deeeeee

खजूर का सेवन सर्दियों में बहुत लाभकारी होता है। यह एक सस्ता व पौष्टिक फल है। इसका नियमित प्रयोग शरीर को ताकतवर बनाता है। खजूर में 75 प्रतिशत शर्करा होती है जो शरीर में घुल कर आसानी से पच जाती है।
खजूर को रात में पानी में भिगो कर रख दें। सवेरे अच्छी तरह मसल कर छान लें तथा इस पानी को पिएं। इससे कब्ज दूर होता है। ब्लड प्रेशर होने पर चार खजूर गाय के दूध में उबालकर सुबह शाम पिएं।
खजूर की गुठली को जला कर उसकी राख को पुराने घावों पर लगाएं। आराम मिलेगा।
सर्दी जुकाम होने पर छुहारे दूध में उबाल कर पिएं। 3-4 दिनांे तक पीने से राहत मिलेगी व कफ भी दूर होगा।
धातुपुष्टि करने हेतु खजूर बहुत लाभदायक है। सर्दियों में खजूर को घी में सेंककर खायें तथा शक्कर या इलायची वाला दूध पिएं।
खजूर के रस से बना गुड़ वात और पित्त में आराम पहुंचाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *