ओलंपिक 2028 में चार दिन पहले शुरू हो जाएंगे फुटबॉल के मैच

0
w33333

लॉस एंजिलिस, 17 मार्च (एपी) लॉस एंजिलिस में 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों में पुरुषों और महिलाओं के फुटबॉल मैच उद्घाटन समारोह से चार दिन पहले शुरू होंगे और इन्हें अमेरिका के सात शहरों में आयोजित किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आइओसी) ने जो कार्यक्रम तैयार किया है उसके अनुसार शुरुआत से ही टीमों को पिछले ओलंपिक की तुलना में विश्राम के लिए दो अतिरिक्त दिवस मिलेंगे।

ओलंपिक में फुटबॉल के मैच 10 जुलाई से शुरू होंगे। इसके ग्रुप चरण और क्वार्टर फाइनल के मैच न्यूयॉर्क, कोलंबस, ओहियो, नैशविले, टेनेसी और सेंट लुई में खेले जाएंगे।

नॉकआउट राउंड के बाकी मैच कैलिफोर्निया के सैन जोस, सैन डिएगो और पासाडेना में होंगे। स्वर्ण पदक के लिए होने वाला मैच रोज़ बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी स्टेडियम में 1994 का पुरुष विश्व कप का फाइनल, 1999 का महिला विश्व कप का फाइनल और 1984 के ओलंपिक खेलों का स्वर्ण पदक का मैच आयोजित किया गया था।

टूर्नामेंट का विस्तृत कार्यक्रम इस साल के आखिर में जारी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *