शाहरुख खान: यू ही नहीं है, बॉलीवुड के ‘किंग’

0
sder43334

रजनीकांत स्टारर फिल्‍म ‘जेलर’ (2023) को बहुत पसंद किया गया था। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जबरदस्त हुआ था। अब मेकर्स इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं।  इस हाईवोल्टेज एक्शन ड्रामा सीक्‍वल का निर्देशन नेलसन दिलिप कुमार कर रहे हैं।

सबसे बड़ी बात कि इस सीक्‍वल में शाहरुख खान  रजनीकांत के करीबी दोस्त के बेहद अहम कैमियो में नजर आने वाले हैं।  इस खबर के सामने आते ही रजनी सर के साथ ही साथ, शाहरूख के फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

शाहरूख के अलावा फिल्‍म में विजय सेथुपति, विद्या बालन, बालाकृष्णा, नागार्जुन और मिथुन चक्रवर्ती जैसे जाने माने स्‍टार्स के व्‍दारा भी कैमियो करने की जानकारी सामने आ रही हैं।

यशराज फिल्‍म्‍स अपने स्पाई यूनिवर्स को आगे बढाते हुए ‘पठान 2’ की तैयारियों में जुटे हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य चोपड़ा इस बार शाहरुख खान के अपोजिट साउथ स्टार जूनियर एनटीआर को लाने वाले हैं।  

‘पठान’ के सीक्वल ‘पठान 2’ में भी पठान के रूप में शाहरुख खान की वापसी ऑफिशियली कंफर्म हो चुकी है। खबरों की माने तो फिल्म में शाहरुख खान का एंटी हीरो वाला रोल होगा। जूनियर एनटीआर के बारे में फायनल होते ही उनके नाम की भी कन्‍फर्मेशन हो जायेगी।    

शाहरुख खान को हिंदी सिनेमा में तीन दशक से ज्यादा का समय हो चुका है। उन्‍हैं रोमांस और इमोशन्स का जादूगर कहा जाता हैं। उनका यही जादू इतने सालों से उन्‍हैं हिंदी सिनेमा का किंग बनाए हुए है। शाहरूख के नाम के साथ ‘किंग’ शब्‍द कुछ इस कदर चस्‍पा हो चुका है कि अब उन्हें लेकर 350 करोड़ रुपए के बिग बजट में ‘किंग’ टायटल से फिल्‍म भी बन रही है। फैंस इस फिल्‍म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  

शुरू में निर्देशक सुजॉय घोष ‘किंग’ को डायरेक्‍ट करने वाले थे जिसमें शाहरुख खान का महज एक कैमियो प्‍लॉन किया गया था लेकिन बाद में जब बतौर डायरेक्‍टर इस फिल्‍म में सिद्धार्थ आनंद की एंट्री हुई तो उन्होंने शाहरुख को मुख्‍य भूमिका में रखते हुए फिल्‍म का सारा सैटअप चैंज कर दिया।

‘किंग’ में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी दिखेंगी। इसलिए इस फिल्म  को लेकर फैंस के बीच जबर्दस्‍त बज बना हुआ है. खबरों के अनुसार फिल्म में अभिषेक बच्चन अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।

पिछले दो दशक से हिंदी सिनेमा में अपना जलवा बिखेर रहे विशाल भारव्‍दाज को सबसे ज्‍यादा अफसोस इसी बात को लेकर है कि अब तक उन्‍होंने शाहरूख के साथ कोई फिल्‍म नहीं की लेकिन अब ‘ओ रोमियो’ की रिलीज के बाद उन्‍होंने एएनआई को दिए इंटरव्‍यू में बताया है कि वे अगली फिल्‍म शाहरूख के साथ शुरू करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *