17 मार्च : दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली हरियाणा की दो बेटियों का जन्मदिन

0
muskan-dixit-(58)2

नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) भारतीय इतिहास में 17 मार्च का दिन खासकर हरियाणा के लिए बहुत अहम है, क्योंकि इस दिन इस राज्य में दो ऐसी बेटियों ने जन्म लिया, जिन्होंने विश्व स्तर पर अपने परिवार और राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया।

इनमें से एक हैं 17 मार्च 1961 को करनाल में जन्मीं और अंतरिक्ष की ऊंचाइयां नापने वाली कल्पना चावला और दूसरी हैं 17 मार्च 1990 को हिसार में जन्मीं बैडमिंटन जगत की सिरमौर खिलाड़ी सायना नेहवाल। इन दोनों ने अपनी उपलब्धियों से विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई।

17 मार्च 2024 को एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता एथलीट गुलवीर सिंह ने कैलिफोर्निया के सैन जुआन कैपिस्ट्रानो में द टेन प्रतियोगिता में पुरुषों की 10000 मीटर दौड़ में 16 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपनी हीट में दूसरा स्थान हासिल किया।

गुलवीर ने अपनी इस स्पर्धा में 27 मिनट, 41.81 सेकंड का समय लेकर सुरेंद्र सिंह के 2008 में बनाए गए 28 मिनट, 02.89 सेकंड के रिकॉर्ड को तोड़ा। गुलवीर का यह प्रयास हालांकि ओलंपिक के क्वालिफिकेशन के लिए पर्याप्त नहीं था। पेरिस ओलंपिक खेलों का क्वालिफिकेशन समय 27 मिनट है और इस तरह से यह भारतीय एथलीट 41 सेकंड के अंतर से इसे हासिल करने से चूक गया।

देश-दुनिया के इतिहास में 17 मार्च की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1861 : इटली का एकीकरण।

1920 : बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति शेख मुजीब-उर-रहमान का जन्म।

1957 : फिलीपीन के राष्ट्रपति रैमन मैग्सायसाय की हवाई दुर्घटना में मृत्यु।

1962: भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का जन्म।

1969: गोल्डा मेयर इजराइल की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनीं।

1990 : भारतीय महिला बैंडमिटन खिलाड़ी सायना नेहवाल का जन्म।

1987 : क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया।

1994 : रूस द्वारा नाटो की शांति सहयोग योजना में शामिल होने का निर्णय।

1996 : क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराकर खिताब जीता।

1989 : उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे हेमवती नंदन बहुगुणा का निधन।

2004 : नासा का मैसेंजर बुध ग्रह की कक्षा में प्रवेश करने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।

2019 : इंडोनिशया के पूर्वी प्रांत पापुआ में अचानक आई बाढ़ से 50 लोगों की मौत।

2021 : नाइजर में बंदूकधारियों के हमले में 58 लोगों की मौत।

2022 : उत्तरी जापान के तटों पर आए 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से चार लोगों की मौत, 107 लोग घायल।

2024 : दक्षिणी अफगानिस्तान में सड़क हादसे में 21 लोगों की मौत, 38 घायल। 2025 : यमन में हूती विद्रोहियों पर अमेरिकी हवाई हमलों में 53 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *