ओला इलेक्ट्रिक अपनी बैटरी इकाई में हिस्सेदारी बेचकर 2,000 करोड़ रुपये जुटाएगी

0
ola-electric-ebike-featured-1-760x570

नयी दिल्ली, 16 मार्च (भाषा) ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी बैटरी इकाई ओला सेल टेक्नोलॉजीज (ओसीटी) में हिस्सेदारी बेचकर 2,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना शुरू की है।

सूत्रों के अनुसार, कंपनी यह कदम अपने परिचालन के पुनर्गठन और बही-खाते को मजबूत करने के प्रयासों के तहत उठा रही है।

तमिलनाडु स्थित इस इकाई की वर्तमान क्षमता 1.5 गीगावाट घंटा है, जिसे चालू वित्त वर्ष के अंत तक बढ़ाकर छह गीगावाट घंटा करने की योजना है। इस संयंत्र में 3,500 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है, जो भारत में बैटरी सेल के स्थानीय विनिर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम है।

ओला सेल टेक्नोलॉजीज के पास बैटरी नवाचार के क्षेत्र में लगभग 400 पेटेंट का पोर्टफोलियो है। कंपनी ने ‘भारत सेल’ नाम से उन्नत बैटरी विकसित की है, जिसका उपयोग पिछले छह महीनों से ओला के इलेक्ट्रिक वाहनों में किया जा रहा है।

निवेश बैंक एवेंडस और मोतीलाल ओसवाल को इस पूंजी जुटाने की प्रक्रिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *