वेलिंगटन, 13 मार्च (भाषा ) न्यूजीलैंड पुरूष टीम के सहायक कोच जैकब ओरम और ल्यूक रोंची को पाकिस्तान सुपर लीग की इस्लामाबाद युनाइटेड टीम की कोचिंग का कार्यभार संभालने के लिये न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने छुट्टी दे दी है ।
इस टीम के लिये 2017 से 2021 तक खेलने वाले रोंची मुख्य कोच होंगे जबकि ओरम उनके सहायकों में से होंगे ।
पीएसएल 26 मार्च से अप्रैल अंत तक चलेगा । इस दौरान ये दोनों दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी20 श्रृंखला और अप्रैल में बांग्लादेश दौरे के लिये उपलब्ध नहीं होंगे ।
न्यूजीलैंड के परफॉर्मेंस मैनेजर माइक सैंडल ने कहा ,‘‘ ल्यूक और जैक के लिये यह कोचिंग अनुभव लेने का अच्छा मौका है । हमारे खिलाड़ियों की ही तरह कोचों की भी भारी मांग है और हमें लगता है कि इस अनुभव से उन्हें ही नहीं न्यूजीलैंड क्रिकेट को भी भविष्य में फायदा होगा ।’’
जॉर्ज ने कड़ी टक्कर दी लेकिन 70 मिनट तक चले राउंड 16 मैच में 18-21, 21-16, 16-21 से हार गए।
भारत के हरिहरन अम्साकारुनन और एम आर अर्जुन की पुरुष युगल जोड़ी भी प्री क्वार्टर फाइनल में हार गई। उन्हें चीनी ताइपे के चेन चेंग कुआन और लिन बिंग-वेई ने 32 मिनट में 17-21, 11-21 से हराया।
भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार पुरुष युगल जोड़ी का मुकाबला आज रात प्री क्वार्टर फाइनल मैच में जापान के हिरोकी ओकामुरा और क्योहेई यामाशिता की जोड़ी से होगा।
विश्व रैंकिंग में 43वें स्थान पर काबिज मन्नेपल्ली बुधवार की रात खेले गए इस मैच में तब 16-21 21-16 7-2 से आगे चल रहे थे, जब पांचवीं वरीयता प्राप्त निशिमोटो ने कंधे में दर्द के कारण मैच से हटने का फैसला किया।
पिछले साल मकाऊ ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले 24 वर्षीय मन्नेपल्ली का अगला मुकाबला मलेशिया के जस्टिन होह से होगा।
इस बीच महिला एकल में मालविका बंसोड़ थाईलैंड की विश्व में चौथे नंबर की खिलाड़ी पोर्नपावी चोचुवोंग से एकतरफा मुकाबले में 11-21, 15-21 से हार गईं। थाईलैंड की खिलाड़ी के खिलाफ यह उनकी चौथी हार है।