‘बॉर्डर 2’ के बाद बिजी हो रहे हैं वरुण धवन

e434e3

एक्‍टर वरुण धवन की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ (2026) ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया। फिल्‍म में इंडियन आर्मी के जांबाज अफसर मेजर होशियार सिंह दहिया के किरदार में वरुण की एक्टिंग से दर्शक इतने अधिक इंप्रेस हुए कि उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

मेजर होशियार सिंह साल 1957 में जाट रेजिमेंट का हिस्सा बनने के बाद वो 3-ग्रेनेडियर्स में अफसर बने। उन्होंने 1971 में भारत-पाक के युद्ध में शंकरगढ़ पठार में मोर्चा संभालते हुए 89 दुश्मनों को मौत के घाट उतारते हुए पाकिस्‍तान के छक्के छुड़ा दिए थे। मरणोपरांत उन्हें परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

अपने करियर में कई हिट फिल्में देने वाले वरुण धवन पहली बार फिल्‍म ‘बॉर्डर 2’ आर्मी अफसर मेजर होशियार सिंह के किरदार में नजर आए और वाकई उन्‍होंने कमाल की एक्टिंग की है।

वरुण धवन ने अपनी हिट फिल्‍मों का सिलसिला अपने करियर की पहली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ (2012) से ही शुरू कर दिया था।  

अपने 14 साल के करियर में वरुण धवन ने 27 फिल्में की हैं जिसमें से 15 फिल्में हिट और एवरेज रही हैं जबकि केवल 4 ही फिल्में फ्लॉप साबित रही हैं। बाकी फिल्‍मों में उनके कैमियो थे।

उनकी हिट फिल्‍मों में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ (2012), ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां’ (2014), ‘बदलापुर’ (2015), ‘ढिशूम’ (2016), ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ (2017), ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (2023) ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ (2025)  और हाल ही में इस लिस्‍ट में शामिल फिल्‍म ‘बोर्डर 2’ (2026) रही हैं।

वरूण की सेमी हिट फिल्‍मों में ‘मैं तेरा हीरो’ (2014) ‘एबीसीडी 2’ (2015), ‘जुड़वा 2’ (2017) और एवरेज फिल्‍मों में ‘दिलवाले’ (2015), ‘अक्टूबर’ (2018) और ‘सुई धागा’ (2018)  के नाम शामिल हैं।  

वरुण धवन की फ्लॉप फिल्मों में पहली फिल्म ‘कलंक’ (2019), उसके बाद ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ (2020), ‘भेडि़या’ (2022) और आखिर में ‘बेबी जॉन’ (2024) है। ये तीनों फिल्में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थीं।

इस वक्‍त वरुण धवन एक साथ कई फिल्में कर रहे हैं।  वह फिल्‍म ‘है जवानी तो इशक होना है’ की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं 2022 की उनकी फ्लॉप फिल्म ‘भेड़िया’ के मेकर्स इसका सीक्वल ‘भेड़िया 2’ प्‍लान करने में जुटे हैं। इसके अलावा वरुण धवन का नाम फेमस फिल्म ‘लुका छुपी’ के सीक्वल के लिए भी सामने आ रहा है।