शशि थरूर 70 वर्ष के हुए, सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने दी शुभकामनाएं

0
sde42qa

तिरुवनंतपुरम, नौ मार्च (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर सोमवार को 70 साल के हो गये।

राजनीति की सीमाओं से ऊपर उठकर उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई संदेश भेजे।

नौ मार्च 1956 को लंदन में जन्मे थरूर केरल के पक्कड़ जिले से हैं।

एक लेखक एवं वक्ता थरूर ने संयुक्त राष्ट्र में राजनयिक के रूप में करीब तीन दशकों तक अपनी सेवा दी है।

उनका प्रभावशाली व्यक्तित्व और बहुभाषी ज्ञान उन्हें राजनीति की सीमाओं से परे लोगों के बीच प्रिय बनाते हैं। थरूर 2009 से लोकसभा में तिरुवनंतपुरम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

तीन बार के सांसद ने रविवार रात कहा कि आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में भारत की जीत उनके लिए ‘‘जन्मदिन का शानदार तोहफा’’ जैसी थी।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में भारत की शानदार जीत के साथ मैं अपना 70वां जन्मदिन एक दिन पहले मना रहा हूं। और मेरे तिरुवनंतपुरम के ‘हीरो’ संजू सैमसन ने लगातार तीसरे मैच में एक और अद्भुत प्रदर्शन किया। इससे बढ़कर और क्या चाहिए?’’

टीवी चैनल से बात करते हुए थरूर ने कहा, ‘‘मैं वरिष्ठ नागरिक की श्रेणी में आ गया हूं। यही सबसे बड़ी खबर है। बाकी सब कुछ तो वैसे ही रहेगा।’’

विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने थरूर को जन्मदिन की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *