आंध्र के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और जगन मोहन रेड्डी ने टी20 विश्व कप जीत पर टीम इंडिया को बधाई दी

0
navjivanindia_2022-01_7689b156-d6bd-489f-a9cc-57f2de48e472_jagan_Mohan_Reddy

अमरावती, नौ मार्च (भाषा) आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर, मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और वाईएसआरसीपी के प्रमुख वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 जीतने पर टीम इंडिया को बधाई दी है।

राज्यपाल ने कहा कि टीम की इस शानदार उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है।

नजीर ने रविवार देर रात एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘टीम के प्रत्येक सदस्य ने इस जीत में योगदान दिया है और पूरे देश को टीम की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर गर्व है।’’

मुख्यमंत्री नायडू ने कहा कि भारत की यह जीत एक ऐतिहासिक जीत है क्योंकि देश तीन बार आईसीसी टी20 विश्व कप जीतने वाला पहला राष्ट्र बन गया है।

नायडू ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया,‘‘बेहद रोमांचक मुकाबले में आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 जीतने के लिए टीम इंडिया को बधाई। देश को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व है।’’

इसी तरह, युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के प्रमुख जगन ने भारतीय टीम को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी और कहा कि इस जीत ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

रेड्डी ने ‘एक्स’ पर लिखा,‘‘टी20 विश्व कप 2026 जीतने पर सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम को मेरी ओर से हार्दिक बधाई है। आपने इस शानदार जीत से सभी भारतीयों को गौरवान्वित किया है।’’

भारत ने रविवार को अहमदाबाद में खेले गए टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त देकर जीत हैसिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *