दुबई से ‘फ्लाईदुबई’ की उड़ान कोलकाता पहुंची

0
dfr4redew

कोलकाता, सात मार्च (भाषा) दुबई से ‘फ्लाईदुबई’ की एक उड़ान शनिवार को कोलकाता पहुंची। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह विमान 163 यात्रियों के साथ पहुंचा और इसके बाद यह 92 यात्रियों के साथ दुबई के लिए रवाना हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि कतर एयरवेज की एक उड़ान शनिवार को कोलकाता से सऊदी अरब के जेद्दा के लिए रवाना हुई।

एमिरेट्स एयरलाइंस ने कहा कि दुबई-कोलकाता-दुबई मार्ग पर उसकी उड़ान शनिवार को निर्धारित समय के अनुसार संचालित होगी।

अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण शुक्रवार को कोलकाता से खाड़ी देशों के लिए सात अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *