अमेरिका ने भारत को रूसी तेल खरीदने की ‘अनुमति’ दी: अमेरिकी वित्त मंत्री बेसेंट

0
sderwae455

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन, सात मार्च (भाषा) अमेरिका ने कहा है कि उसने पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच दुनिया भर में ऊर्जा आपूर्ति आसान बनाने के मकसद से भारत को उन पोत पर लदे रूसी तेल की खरीद की ‘‘अनुमति’’ दे दी है, जो पहले से समुद्री मार्गों पर हैं।

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने शुक्रवार को ‘फॉक्स बिजनेस’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘दुनिया में तेल की पर्याप्त आपूर्ति है। वित्त मंत्रालय ने भारत में हमारे सहयोगियों को उस रूसी तेल की खरीद शुरू करने की कल सहमति दे दी जो पहले से समुद्र में है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीयों ने बहुत अच्छा सहयोग दिया। हमने उनसे कहा था कि वे प्रतिबंधित रूसी तेल की खरीद बंद कर दें। उन्होंने ऐसा किया। वे इसकी जगह अमेरिकी तेल लेने वाले थे लेकिन दुनिया भर में तेल की अस्थायी कमी को दूर करने के लिए हमने उन्हें रूसी तेल स्वीकार करने की अनुमति दे दी है। हम रूसी तेल के अन्य प्रकारों से भी प्रतिबंध हटा सकते हैं।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *