तेलंगाना जागृति की अध्यक्ष कविता दो महीने में नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा करेंगी

0
sde3ewsew

तिरुपति, पांच मार्च (भाषा) तेलंगाना जागृति की अध्यक्ष के. कविता ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह दो महीने के भीतर एक नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा करेंगी।

उन्होंने तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर की यात्रा के दौरान यह घोषणा की।

कविता, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव की बेटी हैं।

कविता ने पत्रकारों से कहा, “भगवान बालाजी के आशीर्वाद से हम अगले दो महीनों में एक राजनीतिक दल की घोषणा करेंगे।”

तिरुपति लड्डू विवाद पर उन्होंने कहा कि मिलावट की अफवाहों ने भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

उन्होंने कहा कि भगवान बालाजी की पूजा न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी की जाती है, और उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि लड्डू को अत्यंत श्रद्धा और भक्ति की भावना के साथ तैयार किया जाए।

हाल ही में, दिल्ली की एक अदालत ने राजनीतिक रूप से संवेदनशील शराब नीति मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, कविता और 20 अन्य लोगों को आरोप मुक्त कर दिया और सीबीआई को फटकार लगाते हुए कहा कि उसे नीति में कोई “व्यापक साजिश या आपराधिक इरादा” नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *