नीतीश का राज्यसभा जाने का कदम जनादेश के साथ विश्वासघात: दीपांकर भट्टाचार्य

0
xsdcfre3edew

नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने बुधवार को आरोप लगाया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्यसभा जाने का निर्णय राज्य के जनादेश के साथ विश्वासघात है।

जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही सबसे लंबे समय तक बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल का अंत हो जाएगा।

भट्टाचार्य ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह कदम राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) द्वारा खेले जा रहे किसी खेल या भाजपा द्वारा बिहार में किए जाने वाले बदलाव से जुड़ा नहीं है। यह उस जनादेश के साथ सरासर विश्वासघात है जो राजग को नीतीश कुमार के नाम पर मिला था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘‘बिहार को हल्के में लिया जा रहा है और राज्य के लोगों के साथ खेल खेला जा रहा है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *