फरवरी में आईईएक्स पर बिजली कारोबार की मात्रा 30 प्रतिशत बढ़ी

0
asdwe3ews

नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) ने बृहस्पतिवार को कहा कि फरवरी में उसके मंच पर बिजली कारोबार की मात्रा सालाना आधार पर 30.4 प्रतिशत बढ़कर 1,255 करोड़ यूनिट रही।

आईईएक्स ने एक बयान में कहा कि पिछले महीने कुल 18.86 लाख नवीकरणीय ऊर्जा प्रमाणपत्र (आरईसी) का भी कारोबार हुआ, जो सालाना आधार पर 15.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

एक्सचेंज ने फरवरी 2026 में मात्रा के लिहाज से 1,255 करोड़ यूनिट का मासिक कारोबार दर्ज किया था, जो एक साल पहले इसी महीने में दर्ज किए गए आंकड़े से 30.4 प्रतिशत अधिक है। इस साल 11 फरवरी से 25 फरवरी के बीच कुल 18.86 लाख आरईसी का कारोबार 333-337 रुपये प्रति प्रमाणपत्र की कीमत पर हुआ।

आईईएक्स ने कहा कि ऊर्जा की खपत में वृद्धि के बावजूद, एक्सचेंज मंच पर उच्च आपूर्ति के कारण बिजली की कीमतें पिछले वर्ष की तुलना में कम रहीं।

बयान में कहा गया कि इन कम कीमतों से बिजली वितरण कंपनियों और वाणिज्यिक एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं को प्रतिस्पर्धी दरों पर अपनी मांग पूरी करने और एक्सचेंज के माध्यम से सस्ती बिजली खरीदने का अवसर मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *