यूं तो भोजन को शक्ति और वसा में बदलने की प्रक्रिया मनुष्य की चयापचय दर पर निर्भर करती है किंतु कुछ लोगों में वसा बनाने की दर व क्षमता काफी अधिक होती है। कैम्ब्रिज की मैडिकल रिसर्च काउंसिल के शोधकर्ताओं के अनुसार मोटे लोगों को जब एनर्जी-बैलेंस्ड डाइट दी गई तो उनमें कार्बोहाइड्रेट से वसा बनाने की क्षमता बहुत अधिक पाई गई जिस कारण ऐसे लोगों को थोड़ा सा भी अतिरिक्त खाने से वसा तेजी से बढ़ने लगती है। इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है कि यह आनुवंशिक है या जीवन शैली के कारण है इसलिए मोटापे से बचने के लिए कार्बोहाइड्रेट कम खाना ही हितकर है।