सामग्री:- 1 कटोरी दलिया, 1/3 कटोरी मूूंग की धुली दाल, 1 गाजर, 1 आलू, मटर के कुछ दाने 1 शिमला मिर्च, 1 प्याज, 2 टमाटर, धनिया कटा हुआ, नमक, काली मिर्च, हल्दी स्वादानुसार, बड़ा चम्मच तेल, जीरा। विधि:- दाल को साफ कर धो लें। कुकर में तेल डाल कर जीरा भून लें, फिर सब कटी सब्जियां एक साथ डाल दें। धनिया अपने पास रख लें। सब्जियां भुन जाने पर नमक, मिर्च हल्दी दलिया और दाल मिला कर भून लें। फिर इसमें पांच कटोरी पानी मिला दें। एक प्रेशर आने तक कुकर बंद कर सीटी लगाएं। प्रेशर निकल जाने पर उस पर कटी धनिया डालकर गर्मागर्म दही के साथ खाने को परोसें। इसकी दूसरी विधि इस प्रकार है। दाल और दलिया साफ कर धोकर कुकर में पानी डालें। सीटी आने तक रखें। जब तक स्टीम निकलती है, कड़ाई में तेल डाल जीरा चटकाएं और सब्जियां डाल कर भूनें। ध्यान रखें इसमें उबला आलू डालें। सब्जियां भुन जाने पर नमक, मिर्च, हल्दी डालकर उबला हुआ दाल दलिया डालें। अच्छी तरह मिला कर धनिया डाल परोसें।