खूबसूरत हाथ-पैर

0
ddrfeds

नारी कितनी भी सुंदर क्यों न हो, यदि हाथ पैर सुंदर न रखे तो नारी का सौंदर्य अधूरा होता है।
आपके हाथ-पैर जिस नाप व आकार के हों, उन्हें सही साज संवार द्वारा हमेशा सुन्दर बनाए रखना संभव है। शरीर के अन्य अंगों की अपेक्षा हाथ पैर धूल मिट्टी के संपर्क में ज्यादा आते हैं। इस कारण इनकी तरफ विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है।
घरेलू कार्य करते समय हमारे हाथ सबसे अधिक कार्य करते हैं और इन्हें साबुन, सर्फ व अन्य कैमिकल्स के सम्पर्क में आना पड़ता है जिससे हाथों की त्वचा खुरदुरी व काली पड़ जाती है।
इसी तरह पैरों की त्वचा भी मिट्टी के संपर्क में आने से काली पड़ने लगती हैं और अगर पैरों को अच्छी तरह नियमित साफ न किया जाए तो यह मैल गहरी पड़ जाती है और पैरों की त्वचा का रंग अन्य अंगों की अपेक्षा काला पड़ जाता है। हाथों व पैरों की सुंदरता बनाए रखने के लिए निम्न सुझाव अपनाएं।
 सुबह-शाम हाथ-पैरों को साबुन से रगड़ कर अच्छी तरह साफ करें। फिर उन पर बाड़ी लोशन या बाडी आयल लगाएं। नियमित प्रयोग से वे कोमल और नरम होंगे।
 बाहर धूप में निकलते समय चेहरे के साथ-साथ हाथ-पैरों पर सनस्क्रीन लोशन लगाएं ताकि धूप के संपर्क से हाथ पैरों की त्वचा को सुरक्षा मिल सके।
 घरेलू कार्य जैसे कपड़े धोते समय व बर्तन साफ करते वक्त हाथों की त्वचा कैमिकल्स के संपर्क में आती है। इसलिए इन कामों को करने के बाद हाथ धोकर कोल्ड क्रीम लगाएं।
 रात को सोते समय हाथों व पैरों पर आलिव आयल या बाडी आयल से हाथ-पैरों की मसाज करें।
 पैरों की सुंदरता के लिए नरम व आरामदेह चप्पल व सेंडिल का प्रयोग करें।
 अगर हाथ व पैरों की त्वचा पर बाल हैं तो उन्हें वैक्सिंग के द्वारा साफ कर दें। वैक्सिंग से त्वचा पर पड़ी टैन भी हट जाएगी।
 सप्ताह में एक बार मैनीक्योर व पैडीक्योर भी करें। इसके लिए एक चैड़े टब में ‘गुनगुना पानी ले कर उसमें थोड़ा नमक व शैंपू मिलाएं। फिर हाथ-पैरों को 5 मिनट तक उसमें डुबो कर रखें। हाथ-पैरों को मुलायम ब्रश से रगड़ कर साफ करें। झांवे से एड़ियों की मृत त्वचा को साफ करें। मुलायम तौलिए से हाथ पैर पोंछ लें। अब हाथ व पैरों की हैंड एवं बाडी लोशन या कोल्ड क्रीम की मालिश करें।
 महीने में एक बार हाथ व पैरों  की ब्लीचिंग भी करें। इससे भी हाथ पैर की त्वचा साफ व सुंदर रहेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *