अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रारंभ से ही सही जीवन शैली अपनाएं

0
sxdeweds

अच्छा स्वास्थ्य अपने आप में एक अमूल्य उपहार है पर आजकल व्यक्ति इतने रोगों से ग्रस्त है कि स्वस्थ व्यक्ति बहुत कम ही नजर आते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि हम जिस जीवन शैली का चयन करते हैं वह हमारे स्वास्थ्य को सबसे अधिक प्रभावित करती है।
अधिकतर व्यक्ति यह सोचते हैं कि 35 वर्ष की आयु के बाद ही सतर्कता बरतने की आवश्यकता होती है पर ऐसा नहीं है। जो जीवनशैली हम बचपन या टीनएज में चुन लेते हैं वह हमें ‘तमाम उम्र प्रभावित करती है, इसलिए अच्छा स्वास्थ्य व्यक्ति के स्वयं के हाथ में ही होता है। अगर आप भी अच्छा स्वास्थ्य पाना चाहते हैं तो आज से ही इन बातों को अपनी जीवनशैली का अंग बना लें।
धूम्रपान बहुत सी बीमारियों की जड़ है और इस आदत का शिकार व्यक्ति टीन एज में ही होता है इसलिए इस आदत के शिकंजे से दूर ही रहें। अब तो इस बात में बिल्कुल शक नहीं रहा कि तंबाकू व सिगरेट की लत कई गंभीर रोगों जैसे फेफड़ों, मुंह का कैंसर, हृदय रोगों, सांस की तकलीफ आदि की संभावना को बढ़ा देती है इसलिए उम्र के इस नाजुक दौर में इस लत का शिकार न बनें।
हमेशा संतुलित भोजन ही लें व फलों व सब्जियों का अधिक सेवन करें। मक्खन, क्रीम, वसायुक्त भोजन, चीनी व अन्य मीठी चीजों का सेवन करें पर सीमित मात्रा में। अगर आपका वजन अधिक बढ़ रहा है तो उस पर नियंत्राण रखें क्योंकि मोटापा न केवल आपके व्यक्तित्व को खराब करता है बल्कि कई रोगों की संभावना को भी बढ़ा देता है।
बचपन से ही व्यायाम को अपने जीवन का अभिन्न अंग बना लें। व्यायाम आपके वजन को नियंत्रित रखेगा। यह रक्त संचार में सुधार लाता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। नियमित व्यायाम आपको कई रोगों से दूर रखता है। अगर इन सब बातों को प्रारंभ से ही आप अपना लेंगे तो कई गंभीर रोग आपसे दूर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *