मुझे नहीं लगता कि इग्लैंड को टूर्नामेंट जीतने के लिये परफेक्ट खेल दिखाना होगा : ब्रूक

0
sdfreweds

मुंबई, चार मार्च (भाषा) इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने बुधवार को कहा कि एकता, आत्मविश्वास और दबाव का बखूबी सामना करने की कला से इंग्लैंड टी20 विश्व कप सेमीफाइनल तक पहुंचा है और दो बार की चैम्पियन टीम को खिताब जीतने के लिये ‘परफेक्ट खेल’ दिखाने की जरूरत नहीं है ।

इंग्लैंड का सामना दूसरे सेमीफाइनल में दो बार की चैम्पियन भारतीय टीम से होगा ।

इंग्लैंड और भारत ने अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है ।

यह पूछने पर कि भारत को उसकी सरजमीं पर हराने के लिये क्या इंग्लैंड को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा, ब्रूक ने कहा ,‘‘ नहीं , मुझे नहीं लगता कि यह टूर्नामेंट जीतने के लिये परफेक्ट गेम की जरूरत है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ अभी तक हम परफेक्ट मैच नहीं खेल पाये हैं लेकिन इसके बावजूद अच्छी जीत दर्ज की है । हम एकता, आत्मविश्वास और दबाव में भी शांतचित्त रहने के कारण यहां तक पहुंच पाये हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मेजबान के खिलाफ इस ऐतिहासिक मैदान पर विश्व कप सेमीफाइनल खेलना हम में से अधिकांश के लये सपना सच होने जैसा है । हम सभी काफी रोमांचित हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हम आत्मविश्वास के साथ उतरेंगे और अच्छी क्रिकेट खेलेंगे । ’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *