अमेरिका में पेट्रोल की औसत कीमत 11 सेंट बढ़कर 3.11 डॉलर प्रति गैलन पर

0
dfre32edew

न्यूयॉर्क, चार मार्च (एपी) अमेरिका में एक गैलन पेट्रोल की औसत कीमत रातोंरात 11 सेंट बढ़कर लगभग 3.11 डॉलर हो गई। वाहन संघ ‘अमेरिकन ऑटोमोबाइल एसोसिएशन (एएए)’ ने यह जानकारी दी।

अमेरिका द्वारा ईरान पर हमले शुरू करने से पहले ही पेट्रोल की कीमतें बढ़ रही थीं, क्योंकि तेल कंपनियां गर्मियों के लिए अलग तरह का ईंधन तैयार कर रही हैं।

लेकिन युद्ध के कारण इस सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई है।

मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतें पिछले एक साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गईं। इसकी मुख्य वजह ईरान द्वारा किए गए जवाबी हमले हैं, जिनमें सऊदी अरब स्थित अमेरिकी दूतावास पर किया गया ड्रोन हमला भी शामिल है।

अमेरिका के प्रमुख कच्चे तेल की कीमत 8.6 प्रतिशत बढ़कर 77.36 डॉलर प्रति बैरल हो गई।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 6.7 प्रतिशत बढ़कर 81.29 डॉलर प्रति बैरल हो गया। युद्ध के कारण कच्चे तेल का वैश्विक प्रवाह अवरुद्ध होने की चिंता के कारण सप्ताह की शुरुआत में वैश्विक तेल की कीमतों में उछाल आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *