उपग्रह से ली गईं तस्वीरों में ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र को नुकसान पहुंचा दिखा

0
sdfr3eewq

दुबई, तीन मार्च (एपी) ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र की उपग्रह से ली गईं तस्वीरों में कई इमारतें एक दिन पहले की तस्वीरों की तुलना में क्षतिग्रस्त दिखी हैं। इसके अलावा संयंत्र परिसर में भी और नुकसान हुआ है।

कोलोराडो स्थित इमेंजिंग कंपनी वेंटर ने सोमवार को ली गईं तस्वीरें जारी कीं और कहा कि इनमें उन इमारतों को हुआ नुकसान दिखा है जिनमें कर्मचारी रहते थे। कंपनी ने कहा कि भूमिगत ईंधन संवर्धन परिसर के वाहन प्रवेश द्वारों को भी नुकसान पहुंचा है।

इससे पहले, मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी एजेंसी ने कहा था ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के बाद नतांज संवर्धन स्थल को कुछ नुकसान हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने कहा कि परमाणु विकिरण की आशंका नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *