ईरान ने अमेजन के डेटा सेंटर पर हमले किए, तीन केंद्रों को नुकसान पहुंचा

0
sdfre3ew

लंदन, चार मार्च (एपी) ईरान के ड्रोन हमलों में अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) के पश्चिम एशिया स्थित तीन केंद्रों को नुकसान पहुंचा है।

कंपनी के क्लाउड कंप्यूटिंग विभाग, अमेजन वेब सर्विसेज ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) स्थित दो डेटा केंद्रों पर ड्रोन से सीधा हमला हुआ और बहरीन में स्थित एक अन्य केंद्र भी ड्रोन के टकराने से क्षतिग्रस्त हो गया।

एडब्ल्यूएस ने अपने ऑनलाइन डैशबोर्ड पर एक अद्यतन सूचना में कहा, ‘‘इन हमलों से संरचनात्मक क्षति हुई है, हमारे बुनियादी ढांचे में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है और कुछ मामलों में आग बुझानी पड़ी।’’

मंगलवार देर रात को कंपनी ने बताया कि यूएई के डेटा केंद्रों में पुनर्निर्माण कार्य में प्रगति हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *