चंद्रग्रहण के कारण तमिलनाडु के कई मंदिरों में दर्शन का समय सीमित

0
5tjr3efg_chandra-grahan-2026_625x300_02_March_26

चेन्नई, तीन मार्च (भाषा) पूर्ण चंद्रग्रहण के मद्देनजर तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में स्थित कई मंदिरों में मंगलवार को दर्शन का समय सीमित कर दिया गया।

परंपरा के अनुसार, चेन्नई स्थित मरुन्दीईश्वर मंदिर, मदुरै के मीनाक्षी अम्मान मंदिर, श्रीरंगम के श्री रंगानाथस्वामी मंदिर तथा कोयंबटूर के मरुधमलाई पहाड़ियों पर स्थित सुब्रमण्यस्वामी मंदिर में चंद्रग्रहण के कारण कपाट बंद रखे गए हैं।

चेन्नई के टी नगर स्थित तिरुमला तिरुपति देवस्थानम मंदिर को भी ग्रहण अवधि में बंद रखा गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि शुद्धिकरण अनुष्ठान पूरे होने के बाद मंदिरों को पुनः दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, इस वर्ष का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण चेन्नई और कन्याकुमारी में अंतिम चरण के दौरान शाम 6 बजकर 17 मिनट से लगभग 31 मिनट तक दिखाई देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *