प्रधानमंत्री मोदी ने तिरुप्परनकुंद्रम स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की

0
sdftr543e

मदुरै (तमिलनाडु), एक मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मदुरै के पास तिरुप्परनकुंद्रम स्थित अरुलमिगु सुब्रह्मण्य स्वामी मंदिर पहुंचे।

प्रधानमंत्री शाम लगभग 4:15 बजे मंदिर पहुंचे, जहां मंदिर प्रशासन ने उन्हें ‘पूर्ण-कुंभ’ सम्मान प्रदान किया। धोती, कुर्ता पहने और शॉल ओढ़े प्रधानमंत्री ने मंदिर की परिक्रमा की और बाद में पूजा-अर्चना की।

मोदी के साथ राज्यपाल आर एन रवि, केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन और भाजपा के राज्य प्रमुख नैनार नागेंद्रन भी थे।

पिछले साल पहाड़ी की चोटी पर स्थित “दीपाथून” (स्तंभ) पर दीप जलाने को लेकर हुए विवाद के बाद मोदी इस मंदिर में पहुंचे। यह मामला अदालत तक पहुंच गया था।

अदालत ने भक्तों के “दीपाथून” पर दीप जलाने के अधिकार के पक्ष में फैसला सुनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *