राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन को जन्मदिन की बधाई दी

0
cdfvre3edew

नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक)प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

कांग्रेस नेता ने दक्षिणी राज्य के लोगों की समर्पित सेवा के लिए स्टालिन के अच्छे स्वास्थ्य, शक्ति और लंबे जीवन की कामना की।

स्टालिन रविवार को 73 वर्ष के हो गए। वह तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक के प्रमुख हैं, जो विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) का एक प्रमुख घटक है।

गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ईश्वर आपको अच्छे स्वास्थ्य, शक्ति और तमिलनाडु की जनता की सेवा में समर्पित दीर्घायु प्रदान करें।’’

आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और द्रमुक के बीच बातचीत चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *