नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) गायक अरिजीत सिंह ने पार्श्व गायन से संन्यास लेने के बाद अपना पहला नया गाना ‘रैना’ रिलीज किया है।
‘चन्ना मेरेया’, ‘अगर तुम साथ हो’, ‘राबता’, ‘केसरिया’ जैसे गानों के लिए मशहूर सिंह ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की।
गाने का संगीत शेखर रवजियानी ने तैयार किया है जबकि इसके बोल प्रिया सरैया ने लिखे हैं।
अरिजीत ने कैप्शन में लिखा, ” ‘रैना’ अब रिलीज हो चुका है और आपका है। इसे सुनें, गहराई से महसूस करें। गाने का आधिकारिक वीडियो ‘गरुडाम्यूजिक’ यूट्यूब चैनल पर देखें।”
इसी के साथ उन्होंने संगीतकार शेखर रवजियानी, गीतकार प्रिया सरैया और अपनी पूरी टीम को इसके साथ टैग किया। इससे पहले इसी साल सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए पार्श्व गायन से संन्यास लेने की घोषणा की थी।