नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) वाहन विनिर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) की कुल बिक्री फरवरी, 2026 में 20 प्रतिशत बढ़कर 34,034 इकाई रही। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 28,414 वाहन बेचे थे।
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने बयान में कहा कि पिछले महीने उसकी घरेलू बिक्री 16 प्रतिशत बढ़कर 30,737 इकाई रही, जो फरवरी, 2025 में 26,414 इकाई थी।
बयान के अनुसार, कंपनी का निर्यात पिछले महीने 65 प्रतिशत बढ़कर 3,297 इकाई हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 2,000 इकाई था।
टीकेएम के कार्यकारी उपाध्यक्ष (बिक्री-सेवा-पुरानी कार व्यवसाय) साबरी मनोहर ने कहा कि कंपनी के सभी उत्पादों की मांग में निरंतर मजबूती बनी हुई है।