प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी

0
dfgt543ewdsz

नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि वह राज्य को समृद्ध बनाने के साथ ही मजबूत सुशासन की दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

सिंह ने चार फरवरी को पूर्वोत्तर राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और रविवार को वह 63 वर्ष के हो गए।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वह एक अनुभवी नेता हैं जो मणिपुर को समृद्ध बनाने और सुशासन को मजबूत करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। कामना करता हूं कि वह स्वस्थ रहे, उनकी उम्र लंबी हो और वह लोगों के लिए काम करते रहें।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *