एनटीपीसी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 2,666 करोड़ रुपये का दूसरा अंतरिम लाभांश दिया

0
sdcfr3edq

नयी दिल्ली, 27 फरवरी (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने विद्युत मंत्रालय को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दूसरे अंतरिम लाभांश के रूप में 2,666.58 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

एनटीपीसी ने बयान में कहा कि कंपनी के अधिकारियों ने 27 फरवरी को बिजली मंत्री मनोहर लाल को चेक सौंपा।

कंपनी ने कहा कि उसने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 27 फरवरी 2026 को 2,666.58 करोड़ रुपये का दूसरा अंतरिम लाभांश दिया, जो कंपनी की चुकता शेयर पूंजी का 27.50 प्रतिशत है।’’

यह लगातार 33वां वर्ष है जब एनटीपीसी लिमिटेड ने लाभांश का भुगतान किया है।

एनटीपीसी भारत की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी है। यह देश की एक-चौथाई बिजली मांग को पूरा करती है। कंपनी वर्तमान में 88 गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1,000 मेगावाट) से अधिक स्थापित क्षमता का संचालन कर रही है, जबकि 32 गीगावाट क्षमता निर्माणाधीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *