अमेरिकन अकेडमी ऑफ पेडिएट्रिक्स के अनुसार फ्रूट जूस का अधिक सेवन पेट और पोषण संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है। अकेडमी के अनुसार एक-छः वर्ष की आयु वाले बच्चों के लिए प्रतिदिन 4 से 6 आउंस फ्रूट जूस का सेवन और 7-8 वर्ष के बच्चों के लिए 8 से 12 आउंस जूस का सेवन उचित है। फ्रूट जूस में विटामिन सी के अलावा प्रोटीन, वसा, मिनरल और विटामिन नहीं होते बल्कि काफी अधिक मात्रा में कार्बोहाइडेªट (शुगर) की मात्रा होती है जिसका अधिक सेवन डायरिया, पेट दर्द, पेट फूलना आदि का कारण बन सकता है। फ्रूट जूस में रेशे की मात्रा भी नहीं होती, इसलिए फ्रूट जूस के सेवन की बजाय फल का सेवन करना ही पोषक तत्वों की प्राप्ति करा सकता है।