12 अगस्त, 1998 को मुंबई में पैदा हुई एक्ट्रेस समारा तिजोरी, ‘जो जीता वही सिकंदर’ और ‘कभी हां कभी ना’ जैसी कल्ट क्लासिक फिल्मों के लिए मशहूर एक्टर दीपक तिजोरी और फैशन डिज़ाइनर शिवानी तिजोरी की बेटी हैं।
उन्होंने जमनाबाई नरसी स्कूल और अजमेर के मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल में शुरूआती पढ़ाई प्राप्त करने के बाद मुंबई के सोफिया कॉलेज से साइकोलॉजी में बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री ली है।
समारा तिजोरी ने डांस और एक्टिंग की ट्रेनिंग लेने के बाद फिल्म ‘ढिशूम’ (2016) और ‘भूत: पार्ट वन – द हॉन्टेड शिप’ (2020) के दौरान असिस्टेंट के तौर पर काम किया।
समारा को एक्टिंग में पहला रोल जी 5 पर ऑन स्ट्रीम हुई फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ (2021) में मिला जिसमें उन्होंने अभिषेक बच्चन की बेटी का किरदार निभाया। उसके बाद साइकोलॉजिकल थ्रिलर वेब सीरीज़ ‘मासूम’ (2022) में भी वह नजर आ चुकी हैं।
हाल ही में समारा, भूमि पेडनेकर के साथ अमेज़न प्राइम वीडियो की थ्रिलर की वेब सीरीज ‘दलदल’ (2026) में एक ऐसी जर्नलिस्ट के किरदार में नजर आईं जो नैतिक रूप से उलझी हुई परिस्थितियों में फंस जाती है। सीरीज में उनकी मौजूदगी एक उत्प्रेरक की तरह है। इस सीरीज के ऑन स्ट्रीम होने के बाद से समारा लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।
यदि खबरों की माने तो समारा इन दिनों ‘थप्पड़’ और ‘बाज़ार’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके एक्टर एक्टर रोहन खुराना के साथ लॉन्ग-टर्म रिलेशनशिप में हैं लेकिन दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ को दुनिया की नजरों से छिपाकर रख रखा है।