‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में नजर आएंगी शिवांगी जोशी ?

टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (2016-2021) में नायरा सिंघानिया की भूमिका के जरिए, घर-घर में पहचान बना चुकी, हिंदी टेलीविज़न एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने लगभग पांच बरस तक लाखों दिलों पर राज किया।

शो में लीप आने के बाद, उन्होंने शो को अलविदा कहा था। नायरा सिंघानिया के किरदार के लिए उन्हें न केवल सबसे ज्‍यादा लोकप्रियता मिली बल्कि उन्‍हैं कई पुरस्कारों से भी नवाज़ा गया।

शिवांगी काफी समय से रूमर्ड बॉयफ्रेंड और ‘बरसातें मौसम प्यार का’ (2023-2024) सीरियल के को-एक्टर कुशाल टंडन के साथ अफेयर्स को लेकर सुर्खियों में रही हैं। यदि रिपोर्ट की मानें तो दोनों सगाई कर चुके है।    

शिवांगी जोशी का जन्म 18 मई 1998 को महाराष्‍ट्र की सांस्‍कृतिक राजधानी कहे जाने वाले पुणे, में हुआ ।  उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा देहरादून, उत्तराखंड से पूरी करने के बाद महज 15 साल की उम्र में 2013 के ज़ी टीवी के शो ‘खेलती है जिंदगी आंख मिचोली’ में त्रिशा के किरदार से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।

इसके बाद शिवांगी ‘बेइंतेहा’ (2013-2014) ‘लव बाय चांस’ (2014) ‘बेगूसराय’ (2015-2016) और कलर्स टीवी के ‘बालिका वधू 2’ (2021-2022) में आनंदी चतुर्वेदी की भूमिका में नजर आईं ।

‘बेगूसराय’ (2015-2016) में उनके साथ विशाल थे। यह शो शिवांगी के करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ।

शिवांगी ने स्टंट-आधारित रियलिटी टीवी शो ‘फीयर फैक्‍टर: खतरों के खिलाड़ी 12’ (2022) में भाग लिया और वो 12 वें स्थान पर रहीं।

‘बेकाबू’ (2023) में राज परी देवलेखा के किरदार में नजर आईं। एकता कपूर के सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के टीवी शो ‘बरसातें-मौसम प्यार का (2023)  में कुशाल टंडन के साथ आराधना साहनी का किरदार निभाया।   वेब सीरीज ‘जब वी मैच्ड’ (2023) के जर्ये शिवांगी ने ओटीटी पर डेब्‍यू किया। इसमें उन्‍हैं प्राची के रूप में देखा गया था।

एक्टर करण वाही के साथ शिवांगी, अमजेन मिनी की पॉपुलर सीरीज ‘कपल गोल्स’ के पांचवे सीजन में नजर आएंगी। करण और शिवांगी की जोड़ी के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

शिवांगी ने मोहसिन खान के साथ आदतें (2020), बारिश (2020) किस्मत तेरी (2021), शाहीर शेख के साथ आशिकी (2021), ओ दिलबर यारा (2021) हमनवा (2022) तेरी अदा (2022) और ‘बारिश आई है’ (2023) जैसे लगभग एक दर्जन म्‍यूजिक वीडियो में भी काम किया है।

यदि रिपोर्ट्स की मानें तो शिवांगी जोशी मोस्ट कन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में नजर आ सकती हैं। ‘बिग बॉस ओटीटी 1’ (2021)  दिव्या अग्रवाल ने जीता था। जबकि ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (2023) के विजेता यूट्यूबर एल्विश यादव थे। यह शो लगातार विवादों में बना रहता है और इसमें जमकर ड्रामे होते हैं।

इस शो के लिए शिवांगी को मोटी रकम ऑफर किए जाने की खबरें आ रही है। हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन यदि ऐसा हुआ तो शिवांगी जोशी इस शो की सबसे महंगी कंटेस्टेंट बन सकती हैं।    

शिवांगी के अलावा, इस शो में, विक्की जैन, ठगेश, शहजादा धामी, प्रतीक्षा होनमुखे, श्रीराम चंद्रा, शीज़ान खान, अरहान बहल और मुनव्वर फारुकी के नाम भी सामने आ रहे हैं।