मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में भारत के पहले गवर्नर जनरल राजगोपालाचारी की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया

0
dfgrt43wse4w

नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में स्वतंत्र भारत के पहले और इकलौते भारतीय गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया।

राष्ट्रपति सचिवालय ने कहा कि यह पहल औपनिवेशिक मानसिकता के अवशेषों को मिटाने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की श्रृंखला का हिस्सा है।

राष्ट्रपति भवन में अशोक मंडप के पास राजगोपालाचारी की प्रतिमा को स्थापित किया गया है। यह मूर्ति नयी दिल्ली में कई इमारतों के मुख्य वास्तुकार एडविन लुटियंस की प्रतिमा के स्थान पर लगाई गई है।

राष्ट्रपति सचिवालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह पहल औपनिवेशिक मानसिकता के अवशेषों को मिटाने और भारत की समृद्ध संस्कृति, विरासत, शाश्वत परंपराओं को गर्व से अपनाने तथा भारत माता की सेवा में असाधारण योगदान देने वालों को सम्मानित करने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की श्रृंखला का हिस्सा है।’’

इस अवसर पर उपस्थित व्यक्तियों में उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा, विदेश मंत्री एस जयशंकर, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन और राजगोपालाचारी के परिवार के सदस्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *