पंश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने 25 लोगों को राज्य नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया

0
dr43edsxz

कोलकाता, 22 फरवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली 25 विशिष्ट हस्तियों को राज्य के नागरिक पुरस्कारों से सम्मानित किया है।

‘अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस’ के अवसर पर यहां शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में पुरस्कार (प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न) भेंट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं आप सभी के प्रति अपना सर्वोच्च सम्मान प्रकट करती हूं और आपको बधाई देती हूं।”

राज्य का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बंग विभूषण’ चित्रकार गणेश हलुई, सामाजिक कार्यकर्ता और समुदायिक नेता अनंत महाराज (नगेन्द्र रॉय), गायक शिवाजी चट्टोपाध्याय, श्रीराधा बंद्योपाध्याय, नचिकेता चक्रवर्ती, लोपामुद्रा मित्रा, बाबुल सुप्रियो, इमान चक्रवर्ती और कवि श्रीजतो बंद्योपाध्याय को प्रदान किया गया।

राज्य का एक अन्य प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान ‘बंग भूषण’ गायक मनोमय भट्टाचार्य, राघव चट्टोपाध्याय, रूपंकर बागची, अदिति मुंशी, बाउल कलाकार कार्तिक दास बाउल, गायक विवेक कुमार और अभिनेता परमब्रत चट्टोपाध्याय सहित अन्य हस्तियों को प्रदान किया गया।

बनर्जी ने राज्यसभा सदस्य अनंत महाराज और उनके राजबंशी समुदाय के सदस्यों के प्रति ‘गहरा सम्मान’ व्यक्त किया। उन्होंने समाज के प्रति उनकी निरंतर सेवा की सराहना भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *