दोपहिया उद्योग के दीर्घावधि में 8-9 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद : टीवीएस मोटर सीईओ

0
sdfrt4rewsa

नयी दिल्ली, 22 फरवरी (भाषा) दोपहिया उद्योग के दीर्घावधि में सालाना आठ से नौ प्रतिशत की दर से बढ़ने की संभावना है। टीवीएस मोटर कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के एन राधाकृष्णन ने यह बात कही है।

राधाकृष्णन ने कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) दरों में कटौती, बुनियादी ढांचे पर खर्च तथा अर्थव्यवस्था की कुल वृद्धि से दोपहिया उद्योग को रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने विश्लेषकों ने कहा कि अगले साल की पहली छमाही भी बिक्री वृद्धि के मामले में ‘बहुत अच्छी’ रहने की उम्मीद है, क्योंकि जीएसटी दरों में कटौती का लाभ उद्योग को मिलता रहेगा।

तीसरी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन के बाद दोपहिया उद्योग की वृद्धि संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘कुल मिलाकर, मेरा पक्का मानना ​​है कि हम दीर्घावधि के आधार पर सालाना आठ से नौ प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं।’’

उन्होंने आगे कहा कि चौथी में, पिछले साल 22 सितंबर को लागू की गई जीएसटी दरों में कटौती का लाभ दिखेगा। उन्होंने कहा, ‘‘अगले साल की पहली छमाही बहुत अच्छा रहने वाली है क्योंकि इसका फायदा उद्योग को मिलेगा।’’

अगले वित्त वर्ष के लिए कोई पक्का अनुमान न बताते हुए, राधाकृष्णन ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आप वित्त वर्ष 2026-27 में भी दोपहिया उद्योग में अच्छी वृद्धि देखेंगे।’’

उन्होंने कहा कि ग्रामीण, शहरी और से अर्धशहरी इलाकों में सड़क संपर्क बेहतर हो रहा है, जबकि सार्वजनिक परिवहन प्रणाली एक चुनौती बनी हुई है, ऐसे में निजी परिवहन विशेषरूप से दोपहिया क्षेत्र को फायदा होगा। इसके अलावा, उन्होंने कहा, ‘‘भारत में स्व-रोजगार वाले लोगों का अच्छा-खासा हिस्सा है। यह देखते हुए, सबसे अच्छा खंड दोपहिया है क्योंकि ग्राहक इसे खरीद सकते हैं। ग्राहक निश्चित रूप से परिवहन के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, साथ ही ‘सेल्फ-इनकम’ समूह का 50 प्रतिशत हिस्सा भी इसका इस्तेमाल कर सकता है।’’

राधाकृष्णन ने कहा कि कुल मिलाकर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर बढ़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में, जीएसटी दरों में कटौती का फायदा न केवल दोपहिया क्षेत्र को बल्कि उन सभी क्षेत्रों में मिल रहा है जहां ग्राहकों को इसका फायदा हुआ है।

उन्होंने भरोसा जताया कि चौथी तिमाही में दोपहिया उद्योग की वृद्धि 15 प्रतिशत से ज्यादा हो सकती है, जो हमारे लिए सबसे अच्छी वृद्धि में से होगी।

उन्होंने कहा कि पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पहली छमाही इतनी अच्छी नहीं रही है। यह सिर्फ दो प्रतिशत की वृद्धि थी। इसलिए पूरे साल में आप लगभग नौ प्रतिशत की वृद्धि देखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *