मैनचेस्टर सिटी ने न्यूकैसल पर जीत से प्रीमियर लीग खिताब के लिए आर्सेनल पर दबाव बढ़ाया

0
sder3ewqa

मैनचेस्टर, 22 फरवरी (एपी) मैनचेस्टर सिटी ने न्यूकैसल को 2-1 से हराकर इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबाल टूर्नामेंट में खिताब की दौड़ को और रोमांचक बना दिया है।

मैनचेस्टर सिटी में इस जीत से आर्सेनल पर दबाव बढ़ा दिया है। इन दोनों टीमों के बीच अब केवल दो अंक का अंतर रह गया है। आर्सेनल के 27 मैच में 58 और मैनचेस्टर सिटी के इतने ही मैच में 56 अंक हैं।

न्यूकैसल के खिलाफ एतिहाद स्टेडियम में खेले गए मैच में मैनचेस्टर सिटी की तरफ से निको ओरेली ने दोनों गोल किए। इस तरह से मैनचेस्टर सिटी ने अपने अजेय अभियान को पांच मैच तक पहुंचा दिया है।

मैनचेस्टर सिटी ने तीसरे स्थान पर काबिज एस्टन विला पर अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है, जिसने लीड्स के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला। चेल्सी बर्नली के साथ 1-1 से ड्रॉ खेलने के बाद चौथे स्थान पर है। एस्टन विला के 27 मैच में 51 जबकि चेल्सी के इतने ही मैच में 45 अंक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *