एआई का लोकतंत्रीकरण ही आगे बढ़ने का उचित एवं सुरक्षित रास्ता : ओपनएआई सीईओ

0
dfrt43eew

नयी दिल्ली, 19 फरवरी (भाषा) ओपनएआई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सैम ऑल्टमैन ने बृहस्पतिवार कहा कि कृत्रिम मेधा (एआई) का लोकतंत्रीकरण ही आगे बढ़ने का एकमात्र उचित एवं सुरक्षित मार्ग है।

‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ 2026 में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एआई को व्यवहार में उतारने के अपने मिशन में भारत ने उल्लेखनीय प्रगति की है।

उन्होंने कहा कि “ ‘ट्रू सुपर इंटेलिजेंस’ के शुरुआती संस्करण कुछ ही वर्षों में सामने आ सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, “इस संभावना की तैयारी करते समय हम तीन मूल मान्यताओं के आधार पर आगे बढ़ते हैं। पहला, हमारा मानना है कि एआई का लोकतंत्रीकरण ही आगे बढ़ने का एकमात्र उचित और सुरक्षित रास्ता है। एआई का लोकतंत्रीकरण यह सुनिश्चित करने का सर्वोत्तम तरीका है कि मानवता फल-फूल सके।”

भारत में एआई की प्रगति पर उन्होंने कहा, “उन्नत एआई के क्षेत्र में देश का नेतृत्व देखना अद्भुत है। मैं पिछली बार यहां एक साल से कुछ समय पहले आया था और तब से अब तक हुई प्रगति सचमुच चौंकाने वाली है।”

ऑल्टमैन ने कहा कि 2028 के अंत तक दुनिया की अधिक बौद्धिक क्षमता बाहर की तुलना में डेटा केंद्रों के भीतर अधिक हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *