नारी के सुहाग का प्रतीक चूड़ी

0
0_DIGdDuEVYtiiZSU2

चूड़ी नारियों का एक प्रिय आभूषण होने के साथ-साथ सुहाग का प्रतीक भी है। यह नारियों के हाथों में पहुंच कर जहां उनकी सुंदरता में चार चांद लगाती है, वहीं पुरूषों का ध्यान भी अपनी ओर आकर्षित करती है।
चूडि़यों के पहनने का रिवाज सदियों पुराना है। प्राचीन मूर्तियां एवं गुफाओं में चित्रित चित्रा इसके साक्षी हैं। मुगलकालीन समय में तो चूडि़यों का नामकरण बेगमों के नाम पर किया जाता था, वहीं आज इनका नामकरण फिल्मों के नाम पर किया जा रहा है।
विविध उत्सवों पर अलग-अलग रंगों की चूडि़यां पहनने का रिवाज है। शादी जैसे मंगल अवसर पर नारियां जहां लाल चूड़ी पहनना ज्यादा पसंद करती हैं वहीं सावन माह में हरी चूडि़यां। अन्य मंगल अवसरों पर या किसी पार्टी में शामिल होने के वक्त हाथी दांत. सीप, लाख आदि से बनी चूडि़यां स्त्रिायों की कलाई में सौन्दर्यमान होती हैं।
साधारणतः नारियां घरेलू काम-काज के वक्त कांच निर्मित चूडि़यां पहनती हैं। इसके अलावा सोने, चांदी, चंदन, वाइट मेटल प्लास्टिक रबड़ आदि से निर्मित चूडि़यां भी प्रचलन में हैं। आज तो चूडि़यां भी फैशन की दौड़ में शामिल  हो गई हैं। शरीर एवं कपड़े के रंग से मेल खाती चूडि़यां आकर्षक लगती हैं वहीं सांवली युवतियों में लाल रंग या अनारदाना रंग की चूडि़यां अच्छी लगती हैं।
भारत में विभिन्न स्थानों पर चूड़ी निर्माण की जाती हैं। हैदराबाद पत्थरों एवं रत्नों की चूडि़यों के लिए प्रसिद्ध है। फिरोजाबाद भी चूड़ी निर्माण में अपना विशिष्ट स्थान रखता है। राजस्थान में लाख की चूडि़यां बनाई जाती हैं। इन स्थानों पर बनी चूडि़यों की देश-विदेश सभी जगह अच्छी मांग है। वास्तव में चूड़ी नारी जाति की एकता का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *