सर्दी के मौसम में तो चाय का नाम सुनते ही सर्दी से सुकून मिलने लगता है और उससे मिलने वाली गर्माहट महसूस होने लगती है। चाय का सेवन जहां हमें रिलैक्स करता है वहीं ज्यादा नुकसान भी पहुंचाता है। सही तरीके से बनी चाय अगर सीमित मात्रा में ली जाए तो शरीर को चुस्ती मिलने के साथ कई लाभ भी मिलते हैं। आइए जानें फायदे और नुकसान:- चाय सेवन के लाभः- – चाय में एंटीजन होने के कारण एंटी बैक्टीरियल क्षमता बढ़ती है। – चाय में कैफीन और टैनिन होने के कारण शरीर को ऊर्जा मिलती है। – चाय में फ्लोराइड पाए जाने के कारण हड्डियां मजबूत रहती हैं और दांतों में कीड़ा लगने से बचाव है। – चाय में पाया जाने वाले अमीनो एसिड दिमाग को अलर्ट रखते है। – इसमें एंटी-आक्सीडेंट तत्व होने के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। – बुढ़ापे की रफ्तार को कम करती है क्योंकि इसमें एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं। अधिक चाय सेवन के नुकसान:- किसी भी चीज का आदी होना शरीर को नुकसान पहुंचाता है इसी प्रकार चाय का अति सेवन भी नुकसान पहुंचाता है। – ज्यादा चाय पीने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। – शरीर में आयरन जज्ब करने की क्षमता कम होती है। – अधिक चाय का सेवन शरीर में खुश्की लाता है। – चाय में कैफीन होने के कारण अधिक सेवन से शरीर उसका गुलाम हो जाता है। – पाचन क्रिया धीमी पड़ती है। – नींद न आने की समस्या हो सकती है। – अधिक चाय के सेवन से दांतों पर दाग आ जाते हैं। – अधिक चाय लेने से मुंह का स्वाद बिगड़ता है। कुछ बातों का रखें ध्यान:- – एसिडिटी वाले लोगों को चाय का सेवन कम से कम करना चाहिए। खाली चाय का सेवन न कर साथ में एक-दो बिस्किट लेने चाहिएं। – गर्भवती महिला को चाय का सेवन कम से कम करना चाहिए। – रात्रि में सोने से पहले चाय के सेवन से बचना चाहिए, नहीं तो नींद में विघ्न पड़ सकता है। – आधे घंटे पहले बनी चाय को दोबारा गर्म कर पीने से बचें। – चाय की पत्ती को बार-बार न उबालें। – गली मोहल्ले और ढाबों में बनने वाली चाय पीने से बचें क्योंकि बार-बार उसी चाय पत्ती में और पत्ती डाल कर उबाला जाता है। – सुबह उठते ही चाय का सेवन नुकसानदेय होता है।। चाय के सेवन का लाभ या नुकसान चाय बनाने की विधि पर भी निर्भर करता है।