शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने 61.75 करोड़ रुपये की कमाई की

0
wdert43ewqas

नयी दिल्ली, 17 फरवरी (भाषा) शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म ‘ ओ रोमियो’ ने विश्व भर मे बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।

इस फिल्म में अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और विक्रांत मैसी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। तेरह फरवरी को रिलीज हुई फिल्म ओ रोमियो’, ‘नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित की गई है।

फिल्म निर्माताओं ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए बॉक्स ऑफिस के आंकड़े साझा किए। उन्होंने बताया कि विश्व स्तर पर फिल्म ने 61.75 करोड़ रुपये की कुल कमाई की है।

उन्होंने पोस्ट के नीचे लिखा,“दुनिया भर के दर्शकों के निरंतर प्यार और समर्थन के लिए आभारी हूं! ‘ओ रोमियो’ का सफर सिनेमाघरों में जारी है।”

फिल्म ने 9.01 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की थी और पहले तीन दिनों में इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 34.51 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर ली।

फिल्म की कहानी मुंबई के गैंगस्टर हसीन उस्तरा (शाहिद कपूर) और अफशा (तृप्ति डिमरी) नाम की महिला के प्रेम संबंधों के इर्द-गिर्द घूमती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *