‘एक्वाकल्चर’ किसानों को 1.5 रुपये प्रति यूनिट पर बिजली दे रही है आंध्र सरकार : मंत्री

0
newindianexpress_2024-09-17_4aa51cl2_Min

अमरावती, 17 फरवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश के मंत्री जी रवि कुमार ने मंगलवार को घोषणा की कि राज्य सरकार ‘एक्वाकल्चर’ किसानों को 1.5 रुपये प्रति यूनिट पर सब्सिडी वाली बिजली दे रही है।

विधानसभा को संबोधित करते हुए, राज्य के ऊर्जा मंत्री ने कहा कि 5.2 लाख ‘एक्वाकल्चर’ किसानों को सब्सिडी वाली दर पर बिजली मिल रही है और 50,000 अतिरिक्त बिजली कनेक्शन मंज़ूर किए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, आंध्र प्रदेश बिजली नियामक आयोग (एपीईआरसी) के अनुसार ‘एक्वाकल्चर’ के लिए बिजली का शुल्क 3.85 रुपये प्रति यूनिट होना चाहिए, लेकिन गठबंधन सरकार सिर्फ़ 1.5 रुपये प्रति यूनिट पर बिजली दे रही है, और 2.35 रुपये की सब्सिडी दे रही है।’’

कुमार ने कहा कि सब्सिडी ‘ज़ोन’ और ‘नॉन-ज़ोन’ वर्गीकरण के आधार पर दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि पहचान प्रक्रिया में कोई कमी नहीं थी और सदन को बताया कि मत्स्यपालन विभाग तय क्षेत्र में पात्र लाभार्थियों की पहचान और जांच कर रहा है।

मानव संसाधन विकास मंत्री नारा लोकेश ने सदन को बताया कि सीखने के मानक को बेहतर बनाने के लिए ‘एक कक्षा-एक शिक्षक’ नीति को 33 प्रतिशत स्कूलों तक बढ़ा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *