विराट कोहली और अनुष्का ने वृंदावन में संत प्रेमानंद जी महाराज से आशीर्वाद लिया

0
dfewedew

मथुरा (उप्र), 17 फरवरी (भाषा) क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने मंगलवार को प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लिया।

विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में अन्य भक्तों के साथ बैठे दिखे। कोहली सुबह आए। आश्रम सूत्रों के अनुसार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक घंटे से ज़्यादा समय तक यहां रुके।

भारत के महान बल्लेबाजों में शुमार कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के एक दिन बाद वृंदावन में संत प्रेमानंद जी महाराज से भी मुलाकात की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *