विशेषज्ञों के अनुसार आपके मूड में सुधार लाने के लिए आपकी शारीरिक, मानसिक व मस्तिष्क की क्षमता को बढ़ाने में एक्सरसाइज जो कमाल दिखा सकती है, वह अन्य कोई नहीं। जर्मन विशेषज्ञों ने अपने एक शोध में पाया कि जो लोग शारीरिक रूप से सक्रिय रहते हैं, वे निष्क्रिय जीवन शैली अपनाने वालों से अधिक खुश रहते हैं। डयूक यूनिवर्सिटी के मनोविज्ञानी जेन्स ब्लूमेंथल ने एक अध्ययन के दौरान डिप्रेशन से पीडि़त व्यक्तियों को नियमित एक्सरसाइज कराई तो उनमें से 60 प्रतिशत व्यक्तियों में चार महीने में काफी सुधार पाया। विशेषज्ञों का मानना है कि बहुत अधिक ‘एक्सरसाइज करना भी कई बार शरीर के लिए लाभदायक नहीं होता, खासकर खिलाडि़यों में कठिन ट्रेनिंग के दौरान उनमें उदासी व चिड़चिड़ापन देखने को मिलता है। इसलिए नियमित एक्सरसाइज करें पर एक सीमा में। एक्सरसाइज आपके रक्त-संचार में वृद्धि ला सकती है, आपके मूड को प्रभावित करने वाले न्यूरोट्रांसमीटर्स डोपामाइन और सेरोटोनिन का स्तर बढ़ा सकती है।