States भूपेन बोरा ने इस्तीफा वापस लिया: जितेंद्र सिंह Focus News 16 February 2026 गुवाहाटी, 16 फरवरी (भाषा) असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने पार्टी आलाकमान के हस्तक्षेप के बाद अपना इस्तीफा वापस ले लिया है।कांग्रेस के असम प्रभारी जितेंद्र सिंह ने सोमवार को यह दावा किया।बोरा के इस्तीफा देने के बाद सिंह और पार्टी की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने बोरा से उनके आवास पर मुलाकात की।इस बीच, बोरा ने अपने आवास के बाहर संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कांग्रेस आलाकमान से समय मांगा है।गोगोई ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बोरा से बात की है और उनका इस्तीफा आलाकमान ने स्वीकार नहीं किया है।गोगोई ने कहा, ‘‘अगर पार्टी में कुछ मुद्दों के कारण भूपेन बोरा को ठेस पहुंची है तो हम उनसे माफी मांगते हैं।’’ 40 SHARES Share on Facebook Post on X Follow us Post navigation Previous: चंद्रबाबू नायडू ने बिल गेट्स को आंध्र प्रदेश सरकार की कई पहल से अवगत करायाNext: सुपर आठ में नहीं पहुंच पाने पर भी देश को गौरवान्वित करेंगे : राशिद More Stories States खलनायकों का महिमामंडन पीढ़ियों के लिए खराब : योगी आदित्यनाथ Focus News 4 April 2026 0 States मलप्पुरम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के सुरक्षाकर्मी और चालक पर हमला, एक व्यक्ति हिरासत में Focus News 4 April 2026 0 States केंद्र की दोषपूर्ण नीतियों के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा: अभिषेक बनर्जी Focus News 3 April 2026 0