नयी दिल्ली, 15 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने दिन में धुंध छाए रहने का अनुमान जताया है जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
दिल्ली में सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 89 प्रतिशत दर्ज की गई।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 210 रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।