प्रधानमंत्री मोदी ने पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की, कांग्रेस नेताओं ने भी किया नमन

नयी दिल्ली, 27 मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

भारत के पहले प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता आंदोलन के दिग्गज सेनानी जवाहरलाल नेहरू का 1964 में 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”मैं पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

 

सोनिया गांधी और खड़गे ने ‘शांति वन’ पहुंचकर नेहरू की समाधि पर पुष्प अर्पित किए।

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आधुनिक भारत के शिल्पकार, भारत को वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक व विभिन्न क्षेत्रों में आगे ले जाने वाले, लोकतंत्र के समर्पित प्रहरी, स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री व हमारे प्रेरणास्रोत, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के अतुलनीय योगदान के बिना भारत का इतिहास अधूरा है।’’