इंटरनेशनल जरनल ऑफ कैंसर में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार जो महिलाएं सप्ताह में पांच दिन कम से कम चार गाजर रोज़ खाती हैं, उन्हें ओवरी कैंसर होने का खतरा आधा रह जाता है। अध्ययन ने इसका श्रेय बेटा केरोटिन को दिया है क्योंकि गाजर में बैटा केरोटिन की काफी मात्रा होती है जो कैंसर रोधी माना जाता है। गाजर के अतिरिक्त एपरीकाट, शकरकंदी, खरबूजा व सीताफल में भी बैटा केरोटिन की अच्छी मात्रा होती है।