आज के लेटेस्ट ट्रेंड

0
asdfrewqa

विवाह या पार्टी  के मौकों पर महिलाओं को सबसे ज्यादा चिंता होती है कि वे क्या पहनें ताकि सबसे ज्यादा आकर्षक व खूबसूरत लगें। अगर घर का कोई फंक्शन है तो घर की लड़कियां, महिलाएं सबसे ज्यादा सुन्दर दिखना चाहेंगी।
प्रायः दुल्हन का लिबास तो लहंगा, चोली व भारी दुपट्टा होता है पर अन्य बारातियों के लिए साड़ी, लम्बा कुरता-चूड़ीदार, वेस्टर्न ड्रेस, शरारा प्लाजों कई फ्लेर्यस में आदि कई परिधान प्रचलित हैं। अगर आप भी किसी फंक्शन में सम्मिलित होने जा रही हैं तो हम आपको बताते हैं आज के लेटेस्ट ट्रेंड ।
 आजकल सबसे ज्यादा प्रचलित हैं सैक्सी ब्लाउज जैसे स्लीवलेस, लो बैक, नॉटस, स्टेªप ब्लाउज आदि।
 इसके अलावा फैशन है वेस्टर्न और ट्रेडिशनल मैच का। ट्रेडिशनल साड़ी के साथ आप वेस्टर्न चोली पहन सकती हैं।
 लड़कियों के लिए फैशन में है काफी पुराना ट्रेंड । फ्लेअर्ड प्लाजा के साथ भारी जालदार प्लाजी, शार्ट चोली के सथ फ्लेयर्ड कॉटन लहंगा। ट्राउजर के अलावा शरारा, गरारा के साथ भी भारी काम वाली कुर्ती, चोली और ऊपर लंबी जैकेट पहन सकती हैं।
 इसके अतिरिक्त फेब्रिक में प्रचलन है टिशू, जार्जेट, नेट और  सिल्क-कॉटन।
 कपड़े या फेब्रिक पर काम में प्रचलित है स्वरोस्की, गिलटर, स्टोनस ध्रेड वर्क, स्किवेंस आदि। बीच में ज्यादा तड़क-भड़क का फैशन नहीं था पर अब फिर से भड़कीले वस्त्रों का फैशन आ गया है।
 गर्मियों में प्रायः हल्के रंगों का चयन किया जाता है पर अब गर्मी हो या सर्दी, पार्टी व फंक्शन के लिए गाढ़े रंग प्रचलन में हैं। मेजेंटा रंग पुनः फैशन में है। प्याजी, ग्रीन, लेमन, पिकॉक ब्लू, लाल, काला, आंरेज, यैलो आदि अधिक प्रचलित हैं।
 ज्वेलरी में भारी ज्वेलरी व हल्की ज्वेलरी दोनों फैशन में हैं। गोल्ड से अधिक सिल्वर, बरोस्की, स्टोन अधिक फैशन में हैं। आर्टिफिशियल ज्वेलरी अधिक सुन्दर और आकर्षक हो गई है। लंबे लंबे झुमके, हार प्रचलन में हैं। लंबे झुमको के साथ गले में भारी न पहनें।
 इनके साथ आकर्षक पर्स जिस पर मोती, स्टोन, एम्ब्रायड्री, पोटली स्लिंगबैग लिए हुए आपके व्यक्तित्व को ओर आकर्षक बना देते हैं। छोटी तनी वाले पर्स फैशन में हैं। लैदर बिलकुल आउटडेटिड हो चुका है।
 सैंडल में भी बहुत हाई-हील का स्थान छोटी हील ने भी ले लिया है। सैंडिंल पर स्टोन का महीन काम, ट्रांसपेरेन्ट सैंडल पर आपकी ड्रेस के साथ मैचिंग अवश्य होने चाहिएं। सूट्स के साथ विभिन्न कलर वाली चप्पलें उनपर स्टोन लगे मैचिंग कर पहनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *