बैंगन का अचार

0
sdfrt43wqwe4

सामग्री:- एक किलो लम्बे व मुलायम बैंगन, आधा चम्मच पिसा लहसुन, एक चम्मच पिसा अदरक, 2 बड़े चम्मच पिसी लाल मिर्च, तेल 200 ग्राम, एक कप सिरका, 2 चम्मच नमक तथा आधा कप कटा हुआ गुड़।
विधि:- बैंगनों को धोकर छील लें तथा तीन-चार इंच के लंबे-लंबे टुकड़े बना लीजिए। इसमें नमक मिलाकर दो घंटा यूं ही छोड़ दीजिए। अब तेल को गर्म करके उसमें बैंगन के टुकड़ों को डालकर हल्का सुर्ख तल लीजिये। सभी मसाले डालकर फिर से सुखा लीजिए। अब सिरका और गुड़ डालकर तब तक पकाइये जब तक वह लेसदार न हो जाये। अब आंच से उतारकर ठंडा करके मर्तबान में इस चाशनी को डालकर ऊपर से बैंगन के तले हुए टुकड़ों को डाल दीजिए। इस स्वादिष्ट अचार को महीनों खाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *