महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह से मुलाकात की

0
xsdfewsdxw

मुंबई, 11 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने पदभार संभालने के एक दिन बाद बुधवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

सुनेत्रा पवार ने राष्ट्रीय राजधानी की अपनी यात्रा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी अलग से मुलाकात की। वह मंगलवार रात को दिल्ली पहुंची थीं।

महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वालीं सुनेत्रा पवार ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की और इस दौरान उनके बेटे पार्थ और जय, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और पार्टी के लोकसभा सदस्य सुनील तटकरे भी साथ थे।

पुणे जिले के बारामती हवाई अड्डे पर 28 जनवरी को एक विमान दुर्घटना में अपने पति और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु के कुछ दिनों बाद, सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में उनका स्थान लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *